लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा में हंगामा, हाथों में झुनझुने लिए आसन के समीप खड़े होकर नारे लगाने लगे शिअद सदस्य

By भाषा | Updated: January 16, 2020 16:40 IST

विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के आरंभ में राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के 30 मिनट के अभिभाषण में शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने भाषण को बाधित करने का प्रयास किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी सदस्य जनता से किए विभिन्न वादों को पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप लगा रहे थे। विपक्षी नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

विपक्षी शिअद और आप के सदस्यों ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विभिन्न वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में बृहस्पतिवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पंजाब विधानसभा से बहिर्गमन किया।

विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के आरंभ में राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर के 30 मिनट के अभिभाषण में शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने भाषण को बाधित करने का प्रयास किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

विपक्षी सदस्य जनता से किए विभिन्न वादों को पूरा नहीं करने का सरकार पर आरोप लगा रहे थे। बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में शिअद के सदस्य सदन हाथों में झुनझुने लिए आसन के समीप खड़े होकर नारे लगाने लगे और राज्यपाल के भाषण को बाधित करने का प्रयास करने लगे।

मुख्य विपक्षी दल आप के विधायक विपक्षी नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में अमरिंदर सिंह सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इसके बाद चीमा और आप के अन्य विधायकों ने बहिर्गमन किया। इसके बाद शिअद के सदस्य भी सदन से बाहर चले गए। 

टॅग्स :पंजाबआम आदमी पार्टीअमरिंदर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां