लाइव न्यूज़ :

पांच साल की बच्ची के अपहरण और हत्या के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:37 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने पांच साल की बच्ची ‘परी’ के अपहरण और हत्या के मुद्दे पर शनिवार को लगातार चौथे दिन ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने दी।

हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मामले की एसआईटी जांच, अदालत की निगरानी में होगी।

सदन की कार्यवाही शुरू होने साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंहा मिश्रा द्वारा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया।

भाजपा के नेताओं ने साहू को मंत्रिमंडल से निकालने की मांग दोहराई।

विपक्ष का आरोप है कि परी के अपहरण और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को सुरक्षा देने के संबंध में साहू की भूमिका स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि नन्ही बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना के चार महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है।

नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक पी के नाइक ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बच्ची को परिजन को न्याय दिलाने की अपेक्षा कृषि मंत्री को बचाने का आरोप लगाया।

भाजपा मामले की जांच सीबीआई से कराने और साहू को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही है।

नाइक ने कहा, “परी के अपहरण और हत्या का मामला कोई छोटी घटना नहीं है। बच्ची 14 जुलाई को लापता हुई थी और 23 जुलाई को उसके अवशेष उसके घर के पिछवाड़े से मिला था। उसके अंग निकाले गए थे और इसकी आशंका है कि वह अंग किसी धनी परिवार के बच्चे के शरीर में प्रतिरोपित कर दिए गए हों। इसलिए हम घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।”

भाजपा सदस्यों ने बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना पर राज्य सरकार की अपराध शाखा और विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच भी खारिज कर दी।

घटना चार महीने पहले हुई थी लेकिन मामला बड़े स्तर पर तब उजागर हुआ जब मृतका के माता पिता ने मंगलवार को विधानसभा के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया।

इस मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू