लाइव न्यूज़ :

नमाज कक्ष को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:44 IST

Open in App

रांची, छह सितंबर झारखंड विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर सोमवार को भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक बाधित हुई।

सदन की कार्यवाही शुरू होने पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सदन के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठ गये। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिस पर लिखा था ‘हरे राम’ ।

जब कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा सदस्य ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए आसन के समीप चले गये। वे नमाज कक्ष आवंटन से संबंधित आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे थे।

अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भानुप्रताप साही समेत भाजपा सदस्यों से उनकी सीटों पर वापस जाने की अपील की। उन्होंने उनसे कहा, ‘‘आप अच्छे सदस्य हैं। कृपया, पीठासीन अधिकारी के साथ सहयोग कीजिए। ’’

लेकिन जब शोर-शराबा जारी रहा तब अध्यक्ष ने पौने एक बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमाज कक्ष से संबंधित फैसले के विरूद्ध राज्यभर में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष के पुतले फूंके।

अध्यक्ष ने नमाज पढ़ने के लिए के लिए कक्ष संख्या टी डब्ल्यू 348 आवंटित किया है । इस पर भाजपा विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर एवं अन्य धर्मावलंबियों के लिए उपासना स्थलों की मांग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू