लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:01 IST

विपक्षी सदस्यों की बहस के बाद आसन पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तब भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी तथा राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग करने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पूर्ण शराबंदी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता से राज्य में पूर्ण शराब बंदी का वादा किया था

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पूर्ण शराबंदी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और भाजपा के अन्य सदस्यों ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री का मामला उठाया और सदन में काम रोककर इस पर चर्चा कराए जाने की मांग की।

भाजपा सदस्यों ने कहा कि राज्य में शराब की दुकानें अब अवैध शराब के धंधे के रूप में बदल गयी है। शराब निर्माताओं से मिलीभगत के कारण राज्य की शराब दुकानों में कुछ खास किस्म की शराब ही बेची जा रही है तथा अन्य किस्में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं शराब दुकानों में ग्राहकों से निर्धारित दर से ज्यादा पैसा लेकर शराब दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध शराब की बिक्री में बढ़ोतरी के कारण शासन को 200 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

सिंह और कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता से राज्य में पूर्ण शराब बंदी का वादा किया था। लेकिन यह दुर्भाग्यजनक है कि राज्य सरकार के संरक्षण में ही अवैध शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विपक्षी सदस्यों की बहस के बाद आसन पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया तब भाजपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी तथा राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग करने लगे। बाद में विपक्षी सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के ‘वेल’ में प्रवेश कर गए। जिससे वह नियमों के तहत निलंबित हो गए। बाद में उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित