लाइव न्यूज़ :

सपा सदस्यों का हंगामा : कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: February 24, 2021 12:04 IST

Open in App

लखनऊ, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को ध्वनिमत से कई विधेयक पारित कराए जाने के खिलाफ सपा सदस्यों का हंगामा बुधवार को भी जारी रहा जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।

पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा के सभी सदस्य सदन के बीचों बीच आकर सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

  शोरगुल और हंगामे के बीच सभापति ने मंगलवार को ध्वनिमत से विधेयक पारित कराए जाने के दौरान हंगामा करते हुए सदन के बीचों बीच धरने पर बैठे सपा सदस्यों के आचरण को सदन की गरिमा के प्रतिकूल करार दिया। इसके बावजूद सपा सदस्यों ने पीठ के विरुद्ध नारेबाजी जारी रखी जिसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि विधान परिषद में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक, उत्तर प्रदेश चलचित्र विनियमन संशोधन विधेयक और उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति तथा खरीद विनियमन संशोधन विधेयक समेत सात विधेयकों को सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने ध्वनि मत से पारित घोषित कर दिया था।

इस दौरान  सपा के सदस्य इन विधेयकों पर वोटिंग कराने की मांग कर रहे थे मगर ऐसा नहीं होने से नाराज सपा सदस्यों ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया और उसके सभी सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए। उनमें से कई ने धरना भी शुरू कर दिया। उसके फौरन बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। उसके कुछ देर बाद धरने पर बैठे सदस्य उठकर चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है