लाइव न्यूज़ :

पाल्क जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने के भारत के पारंपरिक अधिकारों को कायम किया जाए: तमिलनाडु

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:50 IST

Open in App

चेन्नई, 21 दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र से आग्रह किया कि पाल्क जलडमरूमध्य में भारत के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारों को स्थापित करते हुए देश के मछुआरों के जीवन की रक्षा की जाए।

उन्होंने तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई जिले से 13 और मछुआरों की गिरफ्तारी और दो नौकाएं जब्त होने का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना 19 दिसंबर को 55 मछुआरों की गिरफ्तारी और आठ नौकाएं जब्त किये जाने के एक दिन बाद हुई। हिरासत में लिये गए मछुआरों को मयीलत्ती हार्बर ले जाया गया है।

केंद्र सरकार को लिखे पत्र में स्टालिन ने कहा कि ऐसी ''भयावह'' घटनाओं और मछुआरों पर हमलों से बचने के लिये कार्रवाई की जानी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि पाल्क जलडमरूमध्य क्षेत्र में देश के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकार कायम किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ''हमारा कर्तव्य है कि हम अपने मछुआरों के जीवन और उनके सामान (उनकी नावों और मछली पकड़ने के गियर) की रक्षा करें।''

मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि अब तक गिरफ्तार किए गए सभी 68 भारतीय मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि द्रमुक के संसदीय दल के नेता टी आर बालू के नेतृत्व में द्रमुक सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री का यह पत्र विदेश मंत्री एस जयशंकर को सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos