लाइव न्यूज़ :

उपहार सिनेमा अग्निकांड: अदालत ने एक अभियुक्त को दो दिन की अंतरिम जमानत दी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड के मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए सात साल की जेल की सजा प्राप्त एक व्यक्ति को दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी क्योंकि उसकी भतीजी के सगाई समारोह की व्यवस्था के लिए परिवार में कोई बुजुर्ग पुरुष सदस्य नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल अंतिल ने अदालत के पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा को राहत दी। शर्मा को इस महीने की शुरुआत में एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने रियल एस्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल तथा अन्य के साथ जेल भेज दिया था।

शर्मा की उस अर्जी पर राहत दी गई जिसमें दावा किया गया था कि पहले से निर्धारित समारोह की व्यवस्था करने के लिए परिवार में कोई बुजुर्ग पुरुष सदस्य नहीं है और उसे अपनी भतीजी के उक्त समारोह में शामिल होने के लिए सात दिनों की सीमित अवधि के लिए रिहा किया जाए। अर्जी में दावा किया गया था कि युवती के पिता का पिछले महीने निधन हो गया था और उसके दादा भी दिवंगत हो चुके हैं।

अदालत में बहस के दौरान, अभियोजन पक्ष ने कहा कि यदि केवल एक दिन की सीमित अवधि के लिए समारोह में शामिल होने की अनुमति दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। अदालत ने मानवीय आधार पर दिनेश चंद्र शर्मा को 21 और 22 नवंबर को दो दिनों के लिए रिहा करने और सगाई समारोह में शामिल होने की अनुमति दे दी।

एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने आठ नवंबर को अंसल बंधुओं और शर्मा, पी पी बत्रा और अनूप सिंह को सबूतों से छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के लिए सात साल की जेल की सजा सुनाई थी। उपहार सिनेमा हॉल में 13 जून 1997 को आग लग गई थी, जिसमें 59 लोगों की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान