लाइव न्यूज़ :

मथुरा के अपर जिला सूचना अधिकारी सहित प्रदेश के चार अधिकारियों की मूल पद पर पदावनति

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:00 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), आठ जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के चार अलग-अलग जनपदों में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर क्षेत्रीय प्रचार संगठन के अंतर्गत कार्यरत चार कर्मियों को उनके वर्तमान पद से मूल पद पर पदावनत करने का आदेश दिया है।

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्ष 2014 में क्षेत्रीय प्रचार संगठन के अंतर्गत जिला सूचना कार्यालयों में कार्यरत चार कार्मिकों को उनके मूल पद से संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था, जिसके बाद वे सभी वर्तमान में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि लेकिन इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल की गई एक याचिका की सुनवाई के पश्चात इस पदोन्नति को गलत पाया गया, इसलिए इस मामले में निर्णय सुनाते हुए इन सभी अधिकारियों को मूल पद पर भेजे जाने के आदेश दिए।

अदालत के इस निर्णय से मथुरा के अपर जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार शर्मा समेत चार अधिकारियों को उनके मूल पद पर पदावनत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र