लाइव न्यूज़ :

राशन कार्डों को उन्नत करने से डरे लोग, ममता बनर्जी ने कहा यह जनगणना का हिस्सा है, NRC का इससे कोई लेनादेना नहीं

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:13 IST

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘एनआरसी लोगों से आजादी छीनने की चाल है। मैं आपको उनकी बातों पर भरोसा न करने की सलाह देती हूं। मैं आपसे विद्यासागर, नेताजी, विवेकानंद पर भरोसा करने के लिए कहूंगी..

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं की जाएगी। इसके बारे में चिंता न करें।उन्होंने विद्यासागर के जन्म स्थान पश्चिम मिदनापुर जिले के बीरसिंघा से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) राज्य में लागू नहीं की जाएगी और लोगों को आश्वासन दिया कि राशन कार्ड को उन्नत करने के लिए चल रहा अभियान आगामी जनगणना का हिस्सा है तथा इसका एनआरसी से कोई संबंध नहीं है। 

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दावा किया कि एनआरसी मुश्किलों से हासिल की गई आजादी देशवासियों से छीनने की चाल है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को भाजपा पर एनआरसी को लेकर भय व्याप्त करने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इससे राज्य में छह मौतें हुईं। 

उन्होंने मंगलवार को भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि अफवाह फैलायी जा रही है कि यह कवायद एनआरसी से जुड़ी है और लोगों को सलाह दी कि ऐसी झूठी अफवाहें फैलाने वालों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू नहीं की जाएगी। इसके बारे में चिंता न करें। राशन कार्ड और पहचान पत्रों को उन्नत करने के लिए चल रहा अभियान जनगणना का हिस्सा है।’’ 

ममता बनर्जी बंगाल के पुनर्जागरण के प्रतीक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 200वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए एक साल तक चलने वाले कार्यक्रमों के शुभारंभ के बाद एक सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विद्यासागर के जन्म स्थान पश्चिम मिदनापुर जिले के बीरसिंघा से कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एनआरसी कुछ नहीं बल्कि लोगों से आजादी छीनने की चाल है। यह झूठ, एक अफवाह है। ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर भरोसा न करें। मैं आपको उनकी बातों पर भरोसा न करने की सलाह देती हूं। मैं आपसे विद्यासागर, नेताजी, विवेकानंद पर भरोसा करने के लिए कहूंगी..हमेशा याद रखें कि भारत में सभी लोग समान हैं।’’

टॅग्स :ममता बनर्जीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां