लाइव न्यूज़ :

बिहार: उपेन्द्र कुशवाहा ने किया दावा, जल्द ही जदयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2023 16:12 IST

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू छोड़ने से पहले जो बात मैं बोल रहा था, वही बात अब जदयू छोड़ने वाले अन्य नेता भी बोल रहे हैं। इससे यह बात साबित भी हो रहा है कि मैं जो बोल रहा था वह बात सच थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने दावा किया कि बड़ी संख्या में जदयू नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और हमारे साथ जुड़ रहे हैंजदयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' कर रहे हैंहाल ही में उन्होंने जदयू से अलग होकर खुद की नई पार्टी का गठन किया है

पटना: जदयू से नाता तोड़ नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अब जदयू में जो कोई भी हो वो शायद ही अपने मन से हो। वहां सभी लोग इधर-उधर की बात कर रहे हैं धीरे-धीरे कर सभी लोग जदयू से अलग हो जाएंगे। जल्द ही जदयू का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जदयू नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू छोड़ने से पहले जो बात मैं बोल रहा था, वही बात अब जदयू छोड़ने वाले अन्य नेता भी बोल रहे हैं। इससे यह बात साबित भी हो रहा है कि मैं जो बोल रहा था वह बात सच थी। लेकिन नीतीश कुमार और उनके अगल- बगल रहने वाले दो चार लोग हमारी बातों को मानने को तैयार नहीं थे। 

उल्लेखनीय है कि जदयू के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' कर रहे हैं। इस दौरान वो बिहार के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक बार फिर से खुद की नई पार्टी का भी गठन कर लिया है। इसके बाद अब उनकी इस यात्रा के दौरान जदयू के कई नेता पार्टी छोड़कर इनके साथ आ रहे हैं। जिसके बाद अब कुशवाहा ने यह साफ कर दिया है कि अब जदयू के अंदर की भी अपने मन से नहीं रहना चाह रहा है।   

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया