लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रहे उपेंद्र अग्रवाल को देवीपाटन परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया, एसआईटी का भी प्रभार रहेगा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:33 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) उपेंद्र कुमार अग्रवाल को शासन ने देवीपाटन (गोंडा) परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उनके पास एसआईटी का कार्यभार यथावत बना रहेगा।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी जिनमें से चार किसान थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एसआईटी का कार्यभार अग्रवाल के पास ही रहेगा।

शासन ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्‍तर के छह आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया जिसमें उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से देवीपाटन परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के बेटे आशीष मिश्रा को नौ अक्टूबर को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया और आधी रात के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने नौ अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

अग्रवाल ने बताया था, ‘‘मिश्रा ने पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और जांच में सहयोग नहीं किया। वह सही बातें नहीं बताना चाह रहे हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।’’

आशीष मिश्रा के खिलाफ लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार किसानों की थार जीप से कुचलकर हत्या करने समेत विभिन्न धाराओं में तिकुनिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि शासन ने बृहस्पतिवार को उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय से डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, डॉक्टर संजीव गुप्ता को आईजी अयोध्या परिक्षेत्र से आईजी कानून-व्यवस्था, अनिल कुमार राय को आईजी बस्ती परिक्षेत्र से आईजी पीएसी सेंट्रल जोन, लखनऊ, केपी सिंह को आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र से अयोध्‍या परिक्षेत्र, मोदक राजेश डी राव को आईजी कानून-व्यवस्था से आईजी बस्ती परिक्षेत्र और राकेश सिंह को आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र से आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव