लाइव न्यूज़ :

ऐप पर जितनी बार संभव हो, बिस्तरों की जानकारी अपडेट करे : दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों से कहा

By भाषा | Updated: May 7, 2021 12:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली कोरोना ऐप्लिकेशन और वेबसाइट पर बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी जितनी बार संभव हो सके उतनी बार अपडेट करने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केंद्रों की तरह काम कर रहे सभी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को दिए एक आदेश में कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि कई अस्पताल निर्दिष्त पोर्टल और दिल्ली कोरोना ऐप पर विभिन्न श्रेणी के बिस्तरों की उपलब्धता की स्थिति की अद्यतन जानकारी नहीं दे रहे हैं।

इसमें कहा गया, “इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं जो विश्वसनीय सूचना के अभाव में खाली बिस्तर ढूंढने पर समय एवं ऊर्जा खर्च करने पर मजबूर हो रहे हैं और अत्यंत उत्पीड़न एवं पीड़ा से गुजर रहे हैं।”

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि चिकित्सा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक एवं ऐसे केंद्रों के निदेशकों को “जितनी बार संभव हो उतनी बार पोर्टल और दिल्ली कोरोना ऐप पर’’ बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है लेकिन इसमें दो घंटे से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए।

दिल्ली कोरोना ऐप के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 19,333 ऑक्सीजन बिस्तरों में केवल 2,170 बिस्तर शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर उपलब्ध थे। 5,566 आईसीयू बेड में से केवल 32 बेड उपलब्ध थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो