लाइव न्यूज़ :

उपाध्याय की हत्या: अदालत ने आरोपी के पिता को पांच लाख रुपये देने को कहा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:27 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को 2015 के हेमा उपाध्याय-हरीश भंबानी हत्या मामले में एक फरार आरोपी के पिता को 5 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा क्योंकि वह मृतकों के शव को ले जाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए टेम्पो को पेश करने में विफल रहा।

11 दिसंबर, 2015 को मुंबई की एक कलाकार उपाध्याय और उनके वकील भंबानी की हत्या कर दी गई थी।

विजय राजभर पर दोनों की हत्या का आरोप है। उसके एक टेम्पो का कथित तौर पर शव के निपटान के लिए इस्तेमाल किया गया था।

आरोपी के पिता रामाधार राजभर ने पहले यह कहते हुए टेम्पो मांगा था कि जांच पूरी हो गई है, जिसकी अदालत ने अनुमति दे दी थी।

अदालत ने तब उसे 5 लाख रुपये के जमानत बांड भरने का निर्देश दिया था और यह भी कहा था कि जरुरत पड़ने पर वाहन को पेश किया जाए।

हालांकि, कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद और उसके खिलाफ वारंट जारी होने के बाद भी, रामाधार वाहन को पेश करने में विफल रहा।

इसलिए, सत्र अदालत के न्यायाधीश एस ओझा ने शुक्रवार को जमानत बांड को जब्त कर लिया और रामाधार को दो सप्ताह के भीतर 5 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

अदालत ने कहा कि अगर वह निर्धारित समय के भीतर राशि का भुगतान करने में विफल रहा, तो इसकी वसूली के लिए एक वारंट जारी किया जाएगा।

अभियोजन पक्ष वर्तमान में पंच गवाह की जांच कर रहा है जिसकी उपस्थिति में टेम्पो जब्त किया गया था। फिलहाल यह सत्यापित करने की आवश्यकता है कि यह वही वाहन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल