लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी से निपटने में सरकार की नाकामी के खिलाफ उपाध्याय का धरना

By भाषा | Updated: May 3, 2021 16:17 IST

Open in App

देहरादून, तीन मई उत्तराखंड सरकार पर बिगड़ती कोविड स्थिति से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय ने सोमवार को यहां धरना दिया ।

'हर मरीज़ है-सरकार की ज़िम्मेदारी' धरने पर बैठते हुए उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के अस्पतालों में न आक्सीजन है, न दवाइयां हैं और न ही अस्पतालों में बिस्तर । उन्होंने कहा, ' सोशल मीडिया, आक्सीजन, वेंटीलेटर और अस्पतालों में बिस्तर की मांगों से भरा पड़ा है लेकिन सरकार सो रही है ।'

आक्सीजन की कमी से हो रही कोविड मरीजों की मौतों को 'सरकार द्वारा की जा रही सामूहिक हत्या' बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में स्टाफ की भी भारी कमी है ।

उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब मेडिकल, पैरा मेडिकल, सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के प्रशिक्षित लोगों को महामारी के मामलों में आ रहे उछाल से निपटने के लिए कोविड डयूटी पर लगाया जाना चाहिए था, राज्य सरकार अपने पास उपलब्ध मानव संसाधनों का भी सही उपयोग नहीं कर पा रही है ।'

उपाध्याय ने मांग की कि राज्य सरकार तुरंत हर ज़िले में एक नंबर जारी करे जिससे अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट, दवाइयों और एम्बुलेंस की सही जानकारी मिले। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में आईसीयू, पीपीइ किट आदि सभी व्यवस्थाएं तुरंत करने, मज़दूरों, ग़रीबों, सीमान्त किसानों और महिलाओं को आर्थिक सहायता और निशुल्क राशन देने की भी मांग की ।

उन्होंने पानी, बिजली के बिल माफ़ करने व हर माह रसोई गैस का एक सिलेंडर निशुल्क देने की मांग की तथा कहा कि राज्य के हर गरीब व अत्यन्त निम्न मध्य वर्गीय परिवार को सात हजार रू प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए ।

पर्वतीय क्षेत्र में अस्पतालों की स्थिति को बहुत ख़राब बताते हुए उपाध्याय ने कहा कि वहाँ से आने वाले मरीज़ों के लिये हल्द्वानी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के अस्पतालों में कुछ बिस्तर आरक्षित किये जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग