उप्र: मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:00 IST2021-07-01T19:00:00+5:302021-07-01T19:00:00+5:30

UP: Youth strangled to death in minor dispute | उप्र: मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

उप्र: मामूली विवाद में युवक की गला घोंटकर हत्या

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक जुलाई जिले के गडला गांव में बृहस्पतिवार को एक मामूली विवाद के बाद तीन लोगों ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना भोपा पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब मोहित कुमार शराब ठेके के बाहर आरोपी गजेंद्र, गगन और एक अज्ञात युवक के साथ खड़ा था।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि आरोपियों ने मामूली विवाद के चलते मोहित की गला घोंटकर हत्या कर दी।

क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों में से एक को हिरासत में ले लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Youth strangled to death in minor dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे