लाइव न्यूज़ :

उप्र: जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: December 27, 2020 17:07 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को एक जमीन को लेकर दो समूहों के बीच हुए विवाद में 25 वर्षीय एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के क्षेत्राकारी राम मोहन शर्मा के मुताबिक, मृतक अर्जुन कुकरा ब्लॉक में सचिव के पद पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि अर्जुन के भाई इंदर को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है।

निवर्तमान ग्राम प्रधान विनोद ने अर्जुन को एक प्लॉट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी और जमीन ग्राम पंचायत की होने का दावा किया था।

अधिकारी ने कहा कि विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में तब्दील हो गया और गोलियां चलाई गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश की जा रही है।

शर्मा ने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है और बतौर सावधानी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO