लाइव न्यूज़ :

योगी कैबिनेट के मंत्री चेतन चौहान की तबीयत बिगड़ी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर, 1 महीने से हैं कोरोना संक्रमित

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2020 09:31 IST

हाल ही में कोरोना संक्रमित यूपी कैबिनेट की मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हुआ था। वह कोरोना संक्रमण की वजह से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थी।

Open in App
ठळक मुद्देचेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जब से वह लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे।उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी संक्रमित पाए गए हैं।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री चेतन चौहान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पिछले एक महीने से चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। चेतन चौहान को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। कोविड-19 से जूझ रहे मंत्री चेतन चौहान की किडनी में  इन्फेक्शन बढ़ गया है। जिसके बाद उन्हें शनिवार (15 अगस्त) को लखनऊ के पीजीआई से मेदांता में शिफ्ट किया गया है। जहां वह फिलहाल वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

चेतन चौहान 11 जुलाई को पाए गए थे कोरोना संक्रमित

रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मंत्री पिछले महीने 11 जुलाई को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। तभी से उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। हालांकि मेदांता हॉस्पिटल की ओर से फिलहाल कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 

चेतन चौहान पूर्व इंडियन क्रिकेटर भी रह चुके हैं। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय हैं। वह अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में वह सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री हैं। चेतन चौहान बीजेपी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।  1991 और 1998 में चेतन चौहान बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं