लाइव न्यूज़ :

साधु-संतों के पेंशन पर सीएम योगी का ऐलान, उत्तर प्रदेश के हर निराश्रितों को पेंशन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2019 13:53 IST

योगी आदित्यनथ ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश का कोई भी निराश्रित व्यक्ति पेंशन से अछूता ना रह जाए। इसके लिए यूपी सरकार बड़े पैमाने पर कैम्पेन करने जा रही है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ऐलान किया है कि निराश्रितों यानी महिलाएं और दिव्यांग सहित जो लोग पेंशन की पात्रता रखते हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और विधवा पेंशन के तहत पेंशन दी जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि साधुओं को भी पेंशन दी जाएगी। इसके साथ पूरे प्रदेश में 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, राज्य की सरकार ने फैसला लिया है कि सभी निराश्रित व्यक्ति( महिला और दिव्यांग) जिनको पहले से 400 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा था उनकी जगह अब 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। योगी आदित्यनथ ने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश का कोई भी निराश्रित व्यक्ति पेंशन से अछूता ना रह जाए। इसके लिए यूपी सरकार बड़े पैमाने पर कैम्पेन करने जा रही है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार (21 जनवरी) को बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहला अवसर है जब प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जब इस आयोजन की 2003 में अटल जी ने शुरुआत की थी तब यह एक दिवसीय कार्यक्रम था। लेकिन इस बार इस आयोजन को तीन दिवसीय किया जा रहा है। भारत के सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में हैं। सीएम योगी ने कहा कि यहां से आप सभी को मानवता के सबसे बड़े समागम कुम्भ में जाने का भी मौका मिलेगा। उसके बाद गणतन्त्र दिवस पर समृद्ध भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे भारत को एक साथ जोड़ने का अवसर देगा। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया