लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 2 से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें क्या है प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 6, 2020 11:10 IST

उत्तर प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह यह भी बताया कि इसके लिए यूपी सरकार ने एक एक्सपर्ट की टीम भी बनाई है, जो इसे लेकर सारे रिसर्च कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे यूपी स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जनसंख्या को लेकर सरकार की नई नीतियों के बारे में जल्द ऐलान किया जाएगा। इससे पहले साल 2000 में जनसंख्‍या नीति की यूपी में समीक्षा की गई थी। 

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार दो से ज्यादा बच्चे वाले लोगों के लिए एक बड़ा फैसला ले सकती है। यूपी में रहने वाले लोग, जिनके दो बच्चे हैं उनको कुछ अधिकारों से वंचित करने की तैयारी योगी सरकार कर रही है। रिपोर्ट है कि दो से ज्यादा बच्चों वाले शख्स के लिए सरकार की समाजिक कल्‍याण योजनाओं (welfare scheme) और  पंचायत चुनाव में भाग लेने की अनुमति पर रोक लगा सकती है। योगी सरकार का यह कदम जनसंख्या नियंत्रण को बढ़ावा देने के तौर देखा जा रहा है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने चार मार्च को कहा कि जनसंख्या को लेकर सरकार की नई नीतियों के बारे में जल्द ऐलान किया जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा, यूपी की सरकार देश के बाकी राज्यों की जनसंख्‍या नीतियों पर रिसर्च कर रही है। रिसर्च के बाद जो नीतियां यूपी के लिए सबसे फायदेमंद लगेगी उसको सुधार के साथ लागू किया जाएगा। 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह यह भी बताया कि इसके लिए यूपी सरकार ने एक एक्सपर्ट की टीम भी बनाई है, जो इसे लेकर सारे रिसर्च कर रही है। इससे पहले साल 2000 में जनसंख्‍या नीति की यूपी में समीक्षा की गई थी। 

सूत्रों के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने दावा किया है, प्रदेश में जिन लोगों के दो से ज्यादा बच्चे हैं, , उन्‍हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कल्याण योजानाओं से वंचित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कल्याण योजानाओं से वंचित करने का फैसला काफी कठिन है। देश में कई राज्य ऐसे भी हैं जो अपने सरकारी कर्मचारियों के के दो से ज्‍यादा बच्‍चे हैं, उन्‍हें स्‍कूल फीस भत्‍ते रिबर्स नहीं करते हैं।'

यूपी सरकार द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट टीम के मेंबर डॉक्‍टर बद्री विशाल ने कहा, क्षिण भारत के राज्‍य जनसंख्‍या नियंत्रण करने में काफी हद तक सफल हो गए हैं। लेकिन उत्तर भारत के राज्य इस दिशा में अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह