लाइव न्यूज़ :

उप्र: महिला की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: September 10, 2021 00:09 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), नौ सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार शाम कान दर्द की दवा लेने बहन की ससुराल आई विवाहिता का शव खेत में पड़ा मिला। उसके सिर व सीने में दो गोलियां मारी गई थीं। चारा लेने गई गांव की ही एक महिला ने जब शव पड़ा देखा तो सभी को सूचना दी।

घटना की जानकारी पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मौका मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान अलीगढ़ के सासनी निवासी धीरज की पत्नी नीरज (30) के रूप में हुई है जो इन दिनों अपने मायके कोतवाली सुरीर क्षेत्र के परसोती गढ़ी गांव में रह रही थी और फिलहाल बड़ी बहन मीना की ससुराल फरह क्षेत्र के गांव जमालपुर में कान की दवा लेने आई हुई थी।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तमाम फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की वजह जानने के साथ-साथ दोषी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है