लाइव न्यूज़ :

उप्र: महिला प्रोफेसर का हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2021 23:40 IST

Open in App

बिजनौर, दो नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे महिला प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को भी गोली लगी है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को बिजनौर की साकेत कालोनी मे प्रोफेसर प्रिया शर्मा (35) की उसके पति कमल शर्मा ने भाड़े के बदमाशों के जरिए हत्या करवा दी थी। सीसीटीवी मे बाइक पर दो बदमाश राजू और उसके एक साथी की पहचान हुई थी। राजू के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाश भागे तो पुलिस ने उनका पीछा किया। विदुरकुटी के जंगल मे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे महिला प्रोफेसर की हत्या के आरोपी इनामी बदमाश राजू के पैर और सिपाही मोनू के हाथ मे गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने राजू निवासी मुरादाबाद के कब्जे से एक कट्टा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि उसने और उसके साथी गोलू ने प्रिया शर्मा के पति कमल से साढ़े पांच लाख रूपए की सुपारी लेकर उसकी हत्या की है। पुलिस गोलू की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे