लाइव न्यूज़ :

उप्र : सरकारी कर्मचारी की पत्नी से एक करोड़ रुपये ठगने वाली महिला पुलिसकर्मी, उसका पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2021 01:06 IST

Open in App

गाजियाबाद, 19 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उप श्रम आयुक्त की पत्नी से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में एक महिला पुलिस निरीक्षक और उसके पति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले में मेरठ की पुलिस निरीक्षक नरगिस खान और उसके कारोबारी पति सुरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने मंगलवार सुबह लखनऊ के अलीगंज इलाके से गिरफ्तार किया। शाम को दोनों को यहां के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दोनों पर उप श्रम आयुक्त (डीएलसी) रोशनलाल की पत्नी उमा देवी से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। नरगिस खान, सुरेश यादव, खालिद रऊफ, जितेंद्र सिंह वोहरा और सोमपाल ने पेट्रोल पंप चलाने के लिए आर्थिक मदद देने के बहाने 2018 से 2020 तक उमा देवी से रुपयों की ठगी की।

इसी साल फरवरी में उमा देवी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने कहा कि खान और उनके पति के खिलाफ इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद खान को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी