लाइव न्यूज़ :

उप्रः परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने पर युवती की हत्या

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:55 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने पर परिजनों ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर 21 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान दातागंज पुलिस थाना क्षेत्र की पलिया गुजर निवासी अर्चना के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि अर्चना 28 जून को अपने घर से चली गई थी और उसने बरेली में रह रहे अपने रिश्ते के चाचा देवेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार बाद में अर्चना के परिजनों ने देवेंद्र और उसके तीन भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को पीड़िता, देवेंद्र और उसके एक भाई के साथ अपने बयान दर्ज कराने के लिए जब दातागंज पुलिस थाने आ रहे थे तब उसके परिजनों ने चाकू घोंपकर अर्चना की हत्या कर दी।

देवेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अर्चना पर उसके दो भाइयों समेत चार लोगों ने हमला किया। इसके अनुसार वारदात थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई।

शर्मा ने बताया कि देवेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्चना के भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह