लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, दोस्त ने 45 लाख रुपये का गिफ्ट देने का दिया लालच, महिला से लूट लिए 32 लाख रुपये

By उस्मान | Updated: October 8, 2021 07:43 IST

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की थी और खुद को ब्रिटेन का निवासी बताकर 45 लाख रुपये के मूल्य का गिफ्ट देने का ल लालच दिया

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की 45 लाख रुपये के मूल्य का गिफ्ट देने का ल लालच दिया महिला से लूट लिए 32 लाख रुपये

रायबरेली: उत्तर प्रदेश की एक महिला से कथित तौर पर एक व्यक्ति ने 32 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की थी और खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया था। 

अधिकारियों ने कहा कि राज्य के रायबरेली की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे पता चला कि ब्रिटेन से उसके लिए 45 लाख रुपये के मूल्य का ''उपहार'' और कुछ ''विदेशी मुद्रा'' दिल्ली भेजी गई है तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए उसे एक शुल्क का भुगतान करना होगा, तो वह झांसे में आ गई। 

रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। कुमार ने कहा, ''अपराधियों का पता लगाने और पीड़िता से ऑनलाइन ठगी गई रकम को वापस लाने के प्रयास जारी हैं।'' 

अधिकारियों के अनुसार, महिला सितंबर में इंस्टाग्राम पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी। व्यक्ति ने खुद को ब्रिटेन का निवासी ''हैरी'' बताया था। सोशल मीडिया पर नियमित बातचीत शुरू करते हुए दोनों ने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया। 

अधिकारी ने कहा, ''हाल ही में, उसे व्हाट्सएप पर एक महिला की कॉल आई, जिसने उसे सूचित किया कि उसके लिए एक उपहार बॉक्स और 45 लाख रुपये के मूल्य की ब्रिटिश मुद्रा दिल्ली आ गई है। इसे लेने के लिए, उसे एक प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करना होगा।'' 

अधिकारी ने कहा, ''उसे ऑनलाइन और कई किस्तों में भुगतान करने के लिए कहा गया था। आखिरकार, उसने लगभग 32 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए, जिसके बाद दूसरी तरफ से कोई संचार नहीं हुआ।'' 

इसके बाद महिला ब्रिटेन से उसके लिए भेजे गए '''उपहार'' के बारे में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पहुंची, लेकिन पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह रायबरेली लौटी और मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क किया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया