उप्र : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो रिश्तेदार घायल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:42 IST2021-08-21T17:42:20+5:302021-08-21T17:42:20+5:30

UP: Woman dies in road accident, two relatives injured | उप्र : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो रिश्तेदार घायल

उप्र : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो रिश्तेदार घायल

जिले में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी मां और भाई घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जनसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव के पास हुई। मृतक महिला की पहचान सायमा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी डी. के. त्यागी ने बताया कि तीनों बाइक से कहीं जा रहे थे, रास्ते में ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल हनीफा और उसके बेटे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: Woman dies in road accident, two relatives injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे