लाइव न्यूज़ :

यूपी: मैनपुरी में एंम्बुलेंस न मिलने पर महिला को ठेली से ले जाना पड़ा अस्पताल, नहीं बच सकी जान, प्रशासन ने दिया जांच का आदेश

By भाषा | Updated: April 13, 2020 00:16 IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से गंभीर रूप से बीमार 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से गंभीर रूप से बीमार 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है..घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से गंभीर रूप से बीमार 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक गुड्डी देवी नामक महिला रविवार की सुबह गंभीर रूप से बीमार हुई। उनके पति और बेटे जयपुर में है और लॉक डाउन की वजह से पहुंच नहीं सके। पड़ोसियों ने 102 नंबर एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वहां से बताया गया कि 108 नंबर पर संपर्क किया जाए। जब 108 नंबर से संपर्क किया गया तो भी एंबुलेंस का इंतजाम नहीं हो पाया।

गुड्डी देवी को ठेला गाड़ी से जिला अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचाना पड़ा। परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल में उसे स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाया। उसे तत्काल आपातकालीन चिकित्सा वार्ड में ले जाया गया वह भी ठेले से, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos