लाइव न्यूज़ :

उप्र: खेत में करंट से महिला झुलसी, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2020 22:40 IST

Open in App

भदोही (उप्र), 12 दिसंबर भदोही में खेत के चारों तरफ लोहे के तार की बाड़ लगाकर उसमे करंट प्रवाहित किये जाने से एक दलित महिला झुलस गई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवासी गांव के भूलन सरोज की पत्‍नी धनपत्‍ती देवी (45) शुक्रवार को घास काटने गई थी और वह खेत के तार में बिजली का करंट प्रवाहित होने से अनजान थी। धनपत्‍ती करंट की चपेट में आ गई जिसे आसपास के लोगों ने अस्‍पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, घायल महिला धनपत्ती देवी का पति भूलन सरोज जब इसकी शिकायत लेकर खेत मालिक के पास गया तो उसे कथित तौर पर डरा धमकाकर भगा दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने किसान वीरेंद्र सिंह, नितिन सिंह और रीना सिंह के खिलाफ गाली गलौज, धमकी और एससी-एसटी एक्‍ट में मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी ख़ुर्शीद अंसारी ने शनिवार को बताया कि दरवासी गांव में वीरेंद्र सिंह ने खेत में जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तार से घेरकर उसमे करंट दौड़ा रखा था।

शुक्रवार शाम धनपत्ती देवी घास काटने गई थी, तभी उसकी चपेट में आ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos