लाइव न्यूज़ :

उप्र : नदी में कार गिरने से महिला और उसके दो बेटों की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:28 IST

Open in App

बस्‍ती, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के शहर कोतवाली इलाके में बुधवार शाम को कुआनो नदी पर बने अमहट पु‍ल की रेलिंग तोड़ते हुए एक अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी, जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे एक कार में सवार पांच लोग उत्‍तराखंड से बिहार के मोतिहारी जिले में जा रहे थे कि अमहट पु‍ल पर बेकाबू कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

सिंह के मुताबिक, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों मोतिहारी निवासी मेनाज खातून (50) और उनके दो बेटे फैज अहमद (16) और इम्तियाज अहमद (14) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना बैरगनिया निवासी इकबाल और आमिर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्‍होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने नदी में कूद कर इन सभी को बचाने की कोशिश की। कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, जिनमें तीन की सांस थम गई थी। अस्‍पताल में चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे