लाइव न्यूज़ :

उप्र: महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, पिता-पुत्र हिरासत में

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:00 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), 26 फरवरी जिले के मिश्रिख इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे जला दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को यह घटना करीब तीस साल की एक महिला के साथ मिश्रिख के नैमिषरायण में हुई है, जिसमें पीड़िता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जला दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी राम कृष्ण (55) और उसके बेटे संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह तीस फीसदी जली है और खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने मायके सिधौली से मिश्रिख जा रही थी तभी रास्ते में उसने राम कृष्ण के वाहन में लिफ्ट ली और वह उसे अपने घर ले गया। इसके बाद कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया।

महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच के लिये पुलिस टीम गठित की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा