लाइव न्यूज़ :

उप्र: बाल यौन शोषण मामले में आरोपी कनिष्ठ अभियंता की पत्नी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:58 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 28 दिसंबर बाल यौन शोषण मामले में जेल में बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) की पत्नी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे चार जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) मनोज दीक्षित ने बताया कि सीबीआई के उपाधीक्षक (सीओ) अमित कुमार ने बाल यौन शोषण के आरोप में 18 नवंबर से जेल में बंद सिंचाई विभाग के जेई रामभवन की पत्नी दुर्गावती को उसके नरैनी कस्बे के निजी आवास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को रिमांड मजिस्ट्रेट सिविल जज (सीनियर डिवीजन) भारतेंदु प्रकाश गुप्ता की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है। बाल यौन शोषण का आरोपी जेई भी चार जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में है।

दीक्षित ने बताया कि जेई की पत्नी दुर्गावती पर पॉक्सो अधिनियम की धारा-17 (बाल यौन शोषण अपराध में मदद करना और छिपाना) और 120बी (षड्यंत्र में शामिल होना) के तहत आरोप है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने कथित तौर पर बच्चों का यौन शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो व फोटो पॉर्न साइटों को बेचने का एक मामला 31 अक्टूबर को दर्जकर 16 नवंबर को जेई रामभवन को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा