यूपी निकाय चुनाव: ये अवसरवादी और परिवारवादी ही नहीं, ये तमंचावादी भी थे, मेरठ में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

By अनिल शर्मा | Updated: May 5, 2023 16:17 IST2023-05-05T16:03:16+5:302023-05-05T16:17:30+5:30

Nikay Chunav 2023: मेरठ के जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,  2017 से पहले जो लोग सत्ता में थे, विकास और गरीब कल्याण उनका उद्देश्य नहीं था। उनको आधारभूत संरचना और गरीब से मतलब नहीं था। वे तो अवसरवादी थे, अराजकता पैदा करते थे।

UP Urban Body Election cm yogi lashed out at opposition in Meerut said He was a gunman | यूपी निकाय चुनाव: ये अवसरवादी और परिवारवादी ही नहीं, ये तमंचावादी भी थे, मेरठ में सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

तस्वीरः ANI

Highlightsयोगी आदित्यनाथ ने यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया।भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने मेरठ पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है।

Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मेरठ पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये अवसरवादी और परिवारवादी ही नहीं थे, ये तमंचावादी भी थे। उन्होंने कहा, वे  युवाओं के हाथों में भी तमंचा पकड़ाते थे। आज युवाओं के हाथों में तमंचे नहीं, टैबलेट हैं।

मेरठ के जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,  2017 से पहले जो लोग सत्ता में थे, विकास और गरीब कल्याण उनका उद्देश्य नहीं था। उनको आधारभूत संरचना और गरीब से मतलब नहीं था। वे तो अवसरवादी थे, अराजकता पैदा करते थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वे कांवड़ यात्रा में बाधा पैदा करते थे और गरीबों की योजना में डकैती डालकर अपने और अपने गुर्गों का पेट भरने का कार्य करते थे। योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया व पार्षदों के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। आदित्यनाथ ने कहा कि आज मेरठ की नई पहचान बनी है। बकौल सीएम योगी- अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है।

उन्होंने कहा कि 10 मई को क्रांति दिवस है और 11 मई को मेरठ में चुनाव है। लोगों से चुनाव में भागीदार बनने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका वोट क्रांति को जन्म देगा। विकास, सुसाशन, राष्ट्रवाद की क्रांति होगी।

भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को मुफ्त आवास देने का काम किया। 2 करोड़ 60 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए गए। एक करोड़ 75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर फ्री सिलिंडर परिवारों को देने जा रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना का कवर मिल रहा है।

 

Web Title: UP Urban Body Election cm yogi lashed out at opposition in Meerut said He was a gunman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे