लाइव न्यूज़ :

उप्र : सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:57 IST

Open in App

बांदा (उप्र), चार दिसंबर बांदा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है।

चिल्ला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े पांच बजे एक लोडर गाड़ी ने बच्चा डेरा गांव के नजदीक बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे बबेरू कस्बा निवासी हीरालाल प्रजापति (25) की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका साला राममूरत (16) गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन को पकड़ लिया गया है और भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, बांदा जिले के नरैनी कस्बे में शुक्रवार को डंपर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। नरैनी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नरैनी कस्बे के कालिंजर रोड पर बैंक के पास कालिंजर की तरफ से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। युवक अपने चचेरे भाई के साथ आधार कार्ड बनवाने नरैनी गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अतर्रा क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी सुनील यादव (25) के रूप में हुई है। डंपर के चालक को पकड़ लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए