उप्र: दो पक्षों में झड़प, चार घायल

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:14 IST2021-04-03T17:14:12+5:302021-04-03T17:14:12+5:30

UP: two sides clash, four injured | उप्र: दो पक्षों में झड़प, चार घायल

उप्र: दो पक्षों में झड़प, चार घायल

बलिया (उप्र), तीन अप्रैल बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात्रि दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग के साथ ही लाठी-डंडे भी चले और पथराव हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में चन्द्र भान सिंह , सिंटू सिंह , धर्मेंद्र सिंह व विजय सिंह घायल हो गए। चन्द्रभान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आकाश सिंह व विजय सिंह की अलग-अलग शिकायत पर एक तरफ से पांच लोगों के विरुद्ध जबकि दूसरे पक्ष के 15 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: UP: two sides clash, four injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे