लाइव न्यूज़ :

उप्र: विषाक्‍त चाऊमीन बेचने के मामले में दो दुकानदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:51 IST

Open in App

बलिया (उप्र) पांच दिसंबर बलिया जिले में नरही मेला में विषाक्त चाऊमीन खाने से एक बच्ची और एक किशोरी की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया।

पुलिस विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नरही मेले में गत दो दिसम्बर को कथित तौर पर विषाक्त खाद्य पदार्थ--चाऊमीन,चाट, फुलकी-- बेचने वाले नन्दलाल गुप्ता व संजय मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम नरही में मगही नदी के किनारे लगे चटनी मेले में 10 बच्चों के चाऊमीन , छोला व चाट खाने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान दो लड़कियों की मौत हो जाने तथा बाठ अन्य के बीमार होने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी-सदर को तत्काल मौके पर जाकर मामले की जांच करने व आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था ।

पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतका के पिता द्वारा थाना नरही में मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर दुकानदारों की गिरफ्तारी की गई है।

बीमार पड़े बच्चों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही में करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के जिला चिकित्सालय बलिया भेजा गया है और सभी बच्चे अब स्वस्थ हैं ।

घटनास्थल से खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खाद्य सामग्री का नमूना एकत्र किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'