लाइव न्यूज़ :

उप्र: किसान प्रदर्शन में ड्यूटी पर तैनात पीएसी के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: February 2, 2021 14:29 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), दो फरवरी नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने जाने से मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ने बैरीकेड को टक्कर मारने के बाद जवानों को कुचल दिया। ये बैरीकेड किसानों को दिल्ली सीमा की तरफ जाने से रोकने के लिये लगाए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रॉविंशियल आर्म्ड कांस्टेबलरी (पीएसी) के जवान नागरिक पुलिस के साथ ‘किसान आंदोलन’ ड्यूटी पर तैनात थे। तभी सिकंदराबाद पुलिस थाना क्षेत्र में आज तड़के यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, “पुलिस और पीएसी के जवान ड्यूटी पर थे। वे सड़क के किनारे एक जगह बैठे थे तभी ट्रक ने बैरीकेड को टक्कर मारने के बाद उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में पीएसी के दो जवानों की मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोग घायल भी हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होनें बताया कि अलीगढ़ में एक बटालियन से संबद्ध दोनों मृत पीएसी कर्मियों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव