लाइव न्यूज़ :

उप्र: पानी भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:46 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 11 अगस्त शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में बुधवार को गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूब कर दो बच्चियों की मौत हो गई।

मिर्जापुर थाने के प्रभारी मान सिंह ने बताया कि थारीया गांव में वहीं की रहने वाली दो बच्चियां लक्ष्मी (5) और रागिनी (6) शौच के लिए गई थीं। इसी बीच, उनका पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास में ही एक ईंट भट्ठा है। ईंट निर्माण के लिए मिट्टी इन्हीं गड्ढों से खोदकर निकाली गई थी, जिसके कारण यह काफी गहरे हो गए हैं और इनमें बारिश का पानी भर गया, जिस में डूब कर दोनों बच्चियों की मौत हुई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू