लाइव न्यूज़ :

उप्र: दो कार आमने-सामने से टकराईं, तीन की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:38 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 12 दिसंबर जिले के बारासगवर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालकुआं ऊंचगांव मार्ग पर ग्राम रग्घूखेड़ा के सामने शुक्रवार देर रात स्कॉर्पियो और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई

जबकि एक अन्य को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक घटनास्थल पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीघापुर कृपा शंकर कनौजिया ने बताया कि स्कॉर्पियो और कार में हुई आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव मझिगवां के मजरे दलपत खेड़ा से शुक्रवार रोहित की बारात शुक्लागंज गयी थी। बारात में गांव के ही शिवबाबू (63), राजकुमार (50), रामनरेश सिंह (58) और प्रेमनाथ (55) कार से शुक्लागंज गए थे। वहीं से वापस लौटते समय रग्घूखेड़ा के सामने ऊंचगांव लालकुआं मार्ग पर धानीखेड़ा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो और कार की आपस में टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार सवार शिवबाबू सिंह व रामनरेश सिंह व प्रेमनाथ सिंह की मौत हो गयी जबकि राजकुमार का उपचार जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित