लाइव न्यूज़ :

उप्र: नाबालिग से बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 28, 2021 22:58 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 28 मार्च कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में खेत में चारा काटने गई नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी गत 25 मार्च को खेत में चारा काटने गई थी, तभी पवन कुमार और श्यामू नामक युवकों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन से मुलाकात कर उन्हें शिकायती पत्र दिया था। उनके निर्देश पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है।

उन्होंने बताया कि कथित सामूहिक दुराचार के दोनों आरोपियों श्यामू और पवन कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू