लाइव न्यूज़ :

उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, एक की मौत,12 घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:38 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र),18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बीती रात एक टैक्ट्रर ट्राली के खाई में पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात थाना नकुड के पिलखनी गांव निवासी एक परिवार चिलकाना के दमकडी गांव से लौट रहा था। ये सभी लोग टैक्ट्रर ट्राली में सवार थे, रास्ते में उन्हें गांव के करीब 20 लोग और मिल गये और वे लोग भी ट्रॉली में बैठ गए।

शर्मा ने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में पलट गया।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरसावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गम्भीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब