लाइव न्यूज़ :

उप्र : ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, एक की मौत,12 घायल

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:45 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र),18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई और लगभग 12 लोग घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात थाना नकुड के पिलखनी गांव निवासी एक परिवार चिलकाना के दमकडी गांव से लौट रहा था। ये सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे, रास्ते में उन्हें गांव के करीब 20 लोग और मिल गये और वे लोग भी ट्रॉली में बैठ गए।

शर्मा ने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में पलट गया।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरसावा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गम्भीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल