लाइव न्यूज़ :

उप्र: बौद्ध परिपथ पर अनियंत्रित टैंकर से कुचलकर तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 15:11 IST

Open in App

श्रावस्ती (उप्र) 17 नवम्बर श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित टैंकर ने सड़क किनारे स्थित एक ढाबा व पान की दुकान को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि जिले के माडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ पर स्थित श्रावस्ती तिराहे के निकट बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे यह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि बहराइच से बलरामपुर की तरफ जा रहे टैंकर के चालक को झपकी आ गयी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया मृतकों की पहचान, चाय दुकानदार संतोष पांडे और पान दुकानदार दद्दन शुक्ला तथा राम मनोहर के रूप में की गई है, जो दिल्ली से लौटकर पास ही में स्थित अपने गांव जाने के दौरान चाय दुकान पर रूके थे।

शर्मा ने बताया कि टैंकर चालक घटना के बाद फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos