लाइव न्यूज़ :

उप्र : तीन और जिलों को मिली कोरोना कर्फ्यू से छूट

By भाषा | Updated: June 1, 2021 13:25 IST

Open in App

लखनऊ, एक जून उत्तर प्रदेश के तीन और जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल 64 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस की कम होते संक्रमण दर के मद्देनजर सोमवार तक कोविड-19 के 600 से कम उपचाराधीन मामलों की संख्या वाले 61 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई थी। ताजा स्थिति के अनुसार लखीमपुर खीरी, जौनपुर और गाजीपुर में कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या 600 से कम रह गई है। ऐसे में अब इन जिलों में भी सप्ताह में पांच दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि साप्ताहिक और रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे। वर्तमान में 11 जिलों में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी है।

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को टीम-9 की बैठक में कोरोना कर्फ्यू से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने की हिदायत देते हुए कहा कि रात्रिकालीन बन्दी को प्रभावी बनाने के लिए शाम छह बजे से ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाए, लाउड स्पीकर का उपयोग किया जाए और कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने।

सहगल के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। वहीं देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे 'गंगा एक्सप्रेस-वे' के निर्माण के लिए लगभग 60 फीसदी भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। भूमि अधिग्रहण का और कार्य तेज किया जाए। जुलाई तक इसके निर्माण हेतु निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां