लाइव न्यूज़ :

उप्र: बारिश के दौरान मकान ढहने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:27 IST

Open in App

सीतापुर/सम्भल (उत्तर प्रदेश), 19 जुलाई सीतापुर और सम्भल जिलों में सोमवार को भारी बारिश के बीच मकान ढहने की घटनाओं में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

सीतापुर में पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, तालगांव थाना क्षेत्र के अंगेठा गांव में सुबह भारी बारिश के दौरान अरविंद कुमार के मकान की छत और एक दीवार ढह गई। इस घटना में अरविंद की पत्नी रेनू देवी (28) तथा उसके दो साल के बेटे प्रिंस की मलबे में दब जाने से मृत्यु हो गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस बीच, सम्भल से मिली जानकारी के मुताबिक, असमोली ब्लॉक के ओबरी गांव में सोमवार सुबह बारिश के बीच मोइन कुरैशी का मकान गिर गया, जिसके मलबे में दबकर सादिक (14) की मौत हो गई।

इस घटना में एक महिला से साथ दो बच्चे जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह