लाइव न्यूज़ :

उप्र: मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के आरोप में विहिप कार्यकर्ता समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:04 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मुस्लिम ई-रिक्शा चालक की कथित तौर पर पिटाई और उससे जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना कानपुर के बर्रा इलाके में कच्ची बस्ती में बुधवार को हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के एक मिनट के वीडियो में 45 वर्षीय असरार अहमद को कुछ व्यक्तियों द्वारा पीटते और उससे 'जय श्री राम' का नारा लगवाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में अहमद की बेटी अपने पिता को बचाने का प्रयास करते हुए और रोते हुए हमलावरों से पिता को नहीं पीटने की गुहार लगाते हुए दिख रही है।

कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में से एक अमन गुप्ता विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार गुप्ता के अलावा राजेश उर्फ जय और राहुल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है और वे बर्रा इलाके के निवासी हैं।

अरुण ने बताया कि पीडि़त को पुलिस ने बचाया और वो उसे पुलिस थाने लेकर आई। वीडियो में पिटाई करते दिख रहे लोगों के खिलाफ पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

कानपुर की पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिणी) रवीना त्यागी ने पीटीआई-भाषा से कहा '' वायरल वीडियो जैसे ही हमारी जानकारी में आया इसका संज्ञान लेते हुए हमने भारतीय दंड सहिता की प्रसंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।'' साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

गिरफ्तारी के बाद विहिप से जुड़े कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की रात डीसीपी दफ्तर के बाहर धरना भी दिया। पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद इन लोगों ने अपना धरना समाप्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'