लाइव न्यूज़ :

उप्र: युवक ने युवती पर घर में घुसकर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:03 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), तीन नवंबर उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूपतीपुर में बुधवार को एक युवक ने 18 वर्षीय युवती पर उसके घर जाकर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया।

पीड़िता को परिवार के लोगों ने कादीपुर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि थाना करौंदीकला क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी पवन गौतम (20) ने अपने घर के बरामदे में लेटी युवती पर बोतल में भरा तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। उन्होंने बताया कि तेजाब फेंककर आरोपी फरार हो गया।

पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह