लाइव न्यूज़ :

उप्र: माह के हर दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित होंगे थाना दिवस

By भाषा | Updated: July 19, 2021 17:17 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश में अब हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत थाना दिवस/समाधान दिवस आयोजित किये जायेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत निर्देश दिए हैं।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में प्रदेश के चारों पुलिस आयुक्तों, सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि शासन ने थाना दिवस/समाधान दिवस में प्राप्त जन समस्याओं का समाधान हर हाल में पांच दिन के अंदर करने और जिला स्तर पर थाना दिवस की समीक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। यह अधिकारी पिछले थाना दिवस में सामने रखी गई समस्याओं के निस्तारण की सूचना जन सामान्य को दिए जाने की व्यवस्था भी करेंगे।

अवस्थी ने बताया कि थाना दिवस आयोजन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। थाना दिवस ऐसी खुली जगहों पर आयोजित किया जाएगा जहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुये आवेदकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यह निर्देश भी दिए गए हैं कि सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रिय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक खुद अपने क्षेत्र में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम दो-दो थानों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि थाना दिवस का आयोजन निर्देशानुसार हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है