लाइव न्यूज़ :

UPTET पेपर लीकः प्रियंका गांधी- अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निकाला गुस्सा, सपा प्रमुख ने कहा- 2022 में बेरोजगारों का इंकलाब होगा

By अनिल शर्मा | Updated: November 28, 2021 15:01 IST

प्रियंका गांधी ने इसी ट्वीट में कहा, ‘‘हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में शैक्षिक भ्रष्टाचार चरम पर हैः प्रियंका गांधीबेरोजगारों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगाः अखिलेश यादव

लखनऊः उत्तर प्रदेश टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्न पत्र रविवार को लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।’’

उत्तर प्रदेश में शैक्षिक भ्रष्टाचार चरम पर हैः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने इसी ट्वीट में कहा, ‘‘हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है।’’ सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘उप्र टीईटी 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना, बीसों लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश में शैक्षिक भ्रष्टाचार चरम पर है।’’

बेरोजगारों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगाः अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘बेरोजगारों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा।’’ उत्तर प्रदेश में रविवार को होने वाली उप्र टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा)-2021 प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई और पुलिस ने इस मामले में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के 26 सदस्यों को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा राज्‍य के सभी 75 जिलों के 2,736 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी और इसमें 19 लाख 99 हजार 418 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। 

टॅग्स :अखिलेश यादवप्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो