लाइव न्यूज़ :

यूपीः सुजीत पांडेय लखनऊ के और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, 16 आईपीएस के तबादले

By भाषा | Updated: January 13, 2020 14:32 IST

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि आज 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण किये गये है। योगी सरकार ने आज ही लखनऊ और नोएडा के लिए कमिश्नर व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पांडये लखनऊ के पहले पुलिस आयुक्त होंगे अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त होंगे।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पांडये लखनऊ के पहले पुलिस आयुक्त होंगे जबकि अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त होंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि आज 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण किये गये है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन अरोड़ा और पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ नीलाब्जा चौधरी संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पीएसी मुख्यालय लखनऊ अखिलेश कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार श्रीपर्णा गांगुली अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) होंगे। 

इसके अतिरिक्त छह और आईपीएस अधिकारियों को नयी पोस्टिंग दी गयी है। पुलिस मुख्यालय से संबद्ध अपर पुलिस महानिदेशक संदीप सालुंके को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें (उप्र) बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें पद पर तैनात असीम अरूण अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 बनाये गये है। 

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है, जबकि कानपुर में इस पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बनाये गये है। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन लव कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र बनाया गया है। 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस जकी अहमद को पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज पद पर तैनात किया गया है, जबकि इस पद पर तैनात विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक रूल्स एंड मैनुएल उप्र के पद पर नयी तैनाती दी गयी है। प्रतीक्षारत जीएल मीना को पुलिस महानिदेशक उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि इस पद तैनात डी एल रत्नम पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार बनाये गये है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया