लाइव न्यूज़ :

पीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानो पर यूपी एसटीएफ की छापेमारी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:19 IST

Open in App

लखनऊ, 21 फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (यूपी एसटीएफ) ने रविवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसकी छात्र इकाई सीएफआई के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीएफआई के कथित सदस्यों से पूछताछ में मिले अहम सुराग के आधार पर विशेष कार्य बल ने छापेमारी की है।

यूपीएसटीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) अमिताभ यश ने पत्रकारों को बताया,“मथुरा जिले के माट थाने में दर्ज एक मामले की विवेचना एसटीएफ द्वारा की जा रही है। एसटीएफ ने पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की और उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त कर आज दिल्ली स्थित पीएफआई और सीएफआई के ठिकानों पर तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष पांच अक्टूबर को मथुरा जिले से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एवं उसके सहयोगी संगठन कैम्पस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चारों हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप व भड़काऊ साहित्य बरामद करने का दावा किया था।

तब उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में दलित युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले को लेकर कुछ संगठनों द्वारा सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश रचने का भी दावा किया था। इस दावे के बाद खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई और हाथरस आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही थी।

हाथरस के बहुचर्चित मामले के बाद वहां सांप्रदायिकता फैलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीएफआई के कथित सदस्य एवं पांचवें आरोपी रउफ शरीफ को पिछले दिनों अदालत ने पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजा था। रऊफ शरीफ़ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की छात्र शाखा सीएफआई का राष्ट्रीय महासचिव बताया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान