लाइव न्यूज़ :

उप्र: एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 00:56 IST

Open in App

नोएडा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। बदमाश को एक डॉक्टर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन यह फरार चल रहा था।

एसटीएफ नोएडा इकाई के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम तथा गाजियाबाद की अपराधा शाखा की टीम ने एक सूचना के आधार पर थाना नंदगांव क्षेत्र से अमित शर्मा उर्फ ओम शर्मा उर्फ पीयूष त्यागी निवासी वसुंधरा गाजियाबाद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अमित के पैर में लगी है। इसे उपचार के लिए गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि यह बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर वारदात को अंजाम देता था।

नारायण ने बताया कि अमित ने वर्ष 2006 में डॉ हर्ष की हत्या की थी। वर्ष 2016 में इसे अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि बदमाश पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं